किरतपुर। एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की शोभायात्रा में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा में शामिल झांकियों और भक्तों का स्वागत कर उपस्थित लोगों ने धार्मिक उत्साह और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देती हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता मदनलाल अरोड़ा ने अन्य भक्तों के साथ मिलकर आरती की। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

