अपणी बिटिया तै प्रीत जोड़ तूं

हाथ जोड़ कहूँ अम्मा मेरी
मैं हूँ बिन जन्मी नादान, इबै ना मारै मनै।

सै छह महीने का गर्भ तेरा
ना छीनै माँ तू नसीब मेरा
अम्मा मेरी मैं हूँ तेरी संतान, इबै ना मारै मनै।

मैं भी तेरै आंगण खेलूगी
तेरे दुखड़े मिलके झेलूंगी
अम्मा मेरी बात मेरी मान, इबै ना मारै मनै।

मान मनै भी धन तू अपणा
पूरा करूं तेरा हर सपना
अम्मा के तनै नुकसान, इबै ना मारै मनै।

बदल्या टेम सै लीक तोड़ तूं
अपणी बिटिया तै प्रीत जोड़ तूं
अम्मा मेरी मैं हूँ तेरी जान, इबै ना मारै मनै।

 

हिंदी मेरे उर बसे

 

आन-बान सब शान है, और हमारा गर्व।
हिंदी से ही पर्व है, हिंदी सौरभ सर्व।।

हिंदी हृदय गान है, मृदु गुणों की खान।
आखर-आखर प्रेम है, शब्द- शब्द है ज्ञान।।

बिंदिया भारत भाल की, हिंदी एक पहचान।
सैर कराती विश्व की, बने किताबी यान।।

प्रीत प्रेम की भूमि है, हिंदी निज अभिमान।
मिला कहाँ किसको कहीं, बिन भाषा सम्मान।।

वन्दन, अभिनन्दन करे, ऐसा हो गुणगान।
ग्रंथन हिंदी का कर लो, तभी मिले सम्मान।।

हिंदी भाषा रस भरी, रखती अलग पहचान।
हिंदी वेद पुराण है, हिंदी हिन्दुस्तान।।

हिंदी की मैं दास हूँ, करूँ मैं इसकी बात।
हिंदी मेरे उर बसे, हिंदी हो जज्बात ।।

निज भाषा का धनी जो, वही सही धनवान।
अपनी भाषा सीख कर, बनता व्यक्ति महान।।

मौसम बदले रंग ज़ब, तब बदले परिवेश।
हो हिंदीमय स्वयं जब, तभी बदलता देश।।

निज भाषा बिन ज्ञान का, होता कब उत्थान।
अपनी भाषा में रचे, सौरभ छंद सुजान।।

एक दिवस में क्यों बंधे, हिन्दी का अभियान।
रचे बसे हर पल रहे, हिन्दी हिन्दुस्तान।।

-प्रियंका सौरभ

  • Related Posts

    बोधि की चुप्पी

    शांत है लुंबिनी की पगडंडी, जहाँ फूलों ने पहले देखा प्रकाश, राजकुमार की पहली हँसी में, छुपा था अनंत का एक उलझा प्रकाश। जन्मा था एक प्रश्न वहाँ, चक्रवर्ती नहीं,…

    “संकट का व्यापार”

    संकट की आहट से, बाजार थरथराए, महंगाई की लहर से, घर-घर हिल जाए। कागजी हुक्मनामा, सख्ती के सुर गाए, पर हकीकत की धरती, झूठ की चादर फैलाए। राशन के थैले,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    कोहली का टेस्ट संन्यास : क्रिकेट के सबसे महान अध्यायों में से एक

    किसी भी सूरत में आतंकवाद को नहीं किया जाएगा सहन : मंत्री रणबीर गंगवा

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    किसी भी सूरत में आतंकवाद को नहीं किया जाएगा सहन : मंत्री रणबीर गंगवा

    निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डी सी को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड पर इंटर चेंज मार्ग बनाये जाने की मांग को लेकर डी सी को सौंपा ज्ञापन

    सीजेएम इरम हसन ने सेफ हाऊस का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    सीजेएम इरम हसन ने सेफ हाऊस का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

    भारत विकास परिषद् सूरज शाखा करनाल की वर्ष 2025-2026 संवत् 2082 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह करनाल क्लब में विधिवत रूप से सम्पन्न

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    भारत विकास परिषद् सूरज शाखा करनाल की वर्ष 2025-2026 संवत् 2082 की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह करनाल क्लब में विधिवत रूप से सम्पन्न

    युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए

    • By TN15
    • May 12, 2025
    • 1 views
    युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए