एक्शन में आए एसीएस सिद्धार्थ, अटेंडेंस में ‘खेला’ करने वाले की खैर नहीं

 जारी हुआ विभागीय लेटर

 पटना। बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की गई है। अब ऑनलाइन अटेंडेंस में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद यह साफ़ माना जा रहा है कि ऑनलाइन अटेंडेंस में धोखाधड़ी करने वाले शिक्षकों की खैर नहीं। यदि कोई ऐसा काम करते हुए पकड़े जाते हैं तो तकनीकी जांच के बाद दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग के निदेशक ने इस मामले में एक्शन लेने के ऑर्डर दिए हैं।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों ऑनलाइन अटेंडेंस में छेड़छाड़ करने के मामले सामने आ रहे थे। अब इस बात को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश सभी जिलों को दिया है। ऐसे शिक्षकों के मामले में तकनीकी जांच भी कराने को कहा गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव सुबोध कुमार चौधरी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ऐसे शिक्षकों द्वारा दैनिक उपस्थिति में छेड़छाड़ से संबंधित मामले को गंभीरता लें और तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।
विभागीय निर्देश में कहा गया है कि एक सितंबर, 2024 से सभी शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति लागू है। यह शिक्षकों के लिए अनिवार्य है कि वे विद्यालय परिसर के 500 मीटर के भीतर ही उपस्थिति दर्ज करें और ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप पर परिसर के 500 मीटर के भीतर का लाइव फोटोग्राफ खींचकर अपलोड करें।
यह फोटोग्राफ स्थायी रूप से विभागीय डेटाबेस में संग्रहित होते हैं और कभी भी देखे जा सकते हैं, लेकिन कुछ शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति में धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया है। फोटोग्राफ का अवलोकन करने पर यह पाया गया है कि कई शिक्षकों ने एक ही फोटोग्राफ बार-बार, कई दिनों तक अपलोड किया है।
ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि वो शिक्षनों ने उन दिनों विद्यालय में उपस्थित नहीं थे और किसी अन्य व्यक्ति ने पहले से खींचे गए फोटोग्राफ का उपयोग कर उपस्थिति दर्ज करायी है। कुछ शिक्षक अपनी उपस्थिति में विद्यालय परिसर के बाहर जैसे खेत या अन्य स्थानों से अस्पष्ट फोटोग्राफ अपलोड कर रहे हैं। यह कार्य शिक्षक आचरण संहिता का उल्लंघन है, जो एक गंभीर अपराध है। ऐसे शिक्षकों के मामले की तकनीकी जांच करायी जा रही है। इसके बाद दोषी शिक्षकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और कार्रवाई संबंधित जानकारी उनकी सेवा पुस्तिका में भी शामिल की जाएगी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी