आशीष नेहरा के अनुसार भारतीय टीम अगले टेस्ट में कोई बदलाव न करे

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने रविवार को कहा है कि अगर भारत सोमवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करता है तो उन्हें हैरानी होगी, क्योंकि सेंचुरियन की तरह जोहान्सबर्ग की पिच भी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी। पहले सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया था। अब, विराट कोहली के नेतृत्व वाले भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।

नेहरा ने कहा कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति से टीम प्रबंधन को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वे वहीं प्लेइंग इलेवन के साथ जाएंगे जो सेंचुरियन में खेले थे।

नेहरा ने क्रिकबज पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि वे बदलाव के बारे में ज्यादा सोच रहे होंगे। जोहानसबर्ग की पिच भी सेंचुरियन की तरह गति और उछाल भरी होगी। अगर रवींद्र जडेजा होते तो शायद वे शार्दुल ठाकुर के बजाय उसे मौका देने के बारे में सोचते या इन दोनों को मौका देते।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा वास्तव में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अजिंक्य रहाणे के साथ जाना चाहते हैं, जबकि तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए अगर भारत कोई भी बदलाव करता है तो मुझे बहुत आश्चर्य होगा।”

42 साल के नेहरा ने याद करते हुए कहा कि जिस तरह की पिच से सीम मूवमेंट मिलती है, वह अतीत में भारत के लिए मददगार रही है।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किसान मजदूर संसद में लिया हिस्सा

अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

  • By TN15
  • March 10, 2026
अपराध की जड़ को समझना होगा — समाज और परिवार की भी है जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

  • By TN15
  • March 10, 2026
बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनना होगा जनादेश के साथ विश्वासघात : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया)

सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

  • By TN15
  • March 10, 2026
सीतापुर के हिण्डोरा गांव में सोशलिस्ट किसान सभा का धरना

शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

  • By TN15
  • March 10, 2026
शहर-शहर LPG की किल्लत, कहीं ‘आउट ऑफ स्टॉक’ तो कहीं दाम दोगुने…

शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले

  • By TN15
  • March 10, 2026
शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले