Site icon Thenews15.in

फरार अभियुक्त विवेक कुमार गिरफ्तार

 परिवार द्वारा लाश छिपाने के आरोप में था दर्ज केस

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक कांड में फरार अभियुक्त विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। विवेक कुमार, पिता मुकेश साह, निवासी कटरमांला, थाना गोरौल, पर परिवार द्वारा हत्या कर लाश छिपाने का आरोप था। इस संदर्भ में उनके परिजनों द्वारा कोर्ट परिवाद के आधार पर हत्था थाना में कांड दर्ज करवाया गया था।

हत्था थाना अध्यक्ष शशि रंजन ने मंगलवार को बताया कि विवेक कुमार बैंगलोर में काम कर रहे थे और छठ पर्व के मौके पर अपनी मौसी के घर आए हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विदुपुर थाना, वैशाली से उनकी गिरफ्तारी की।

Exit mobile version