Site icon Thenews15.in

79वें स्वतंत्रता दिवस पर महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र गौरव का अनूठा संदेश

(महेश मिश्रा) स्वतंत्रता के 79वें पर्व को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए नारी शक्ति संगठन, गाज़ियाबाद की अध्यक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य माननीया रीमा वर्मा के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक पहल की।

शालीमार गार्डन, न्यू राजेंद्रनगर, गाज़ियाबाद स्थित पन्नू चौक पर, भारत द्वारा हाल ही में पाकिस्तान के विरुद्ध महिलाओं के सम्मान की रक्षा में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु इस चौक का नाम बदलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा चौक’ रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान, पहली बार पन्नू चौक पर अध्यक्ष रीमा वर्मा द्वारा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राजेंद्रनगर थाना प्रभारी अपने स्टाफ सहित समारोह में शामिल हुए।

ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण के साथ बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप शैक्षिक सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे समारोह का माहौल और प्रेरणादायी बन गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मीरा बिस्वास, शैली, मिथलेश, संगीता, सुधा, उमा, मांटू, अनीता, इंदु, मीनू, आशा भंडारी, अंजना, मऊ दास, कामिनी, काली बाबू, विकास वर्मा, प्रतिक सहित अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

नारी शक्ति संगठन की यह पहल न केवल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश भी देती है कि अखंड एकता, साहस और राष्ट्रभक्ति से ही भारत पुनः ‘सोने की चिड़िया’ बन सकता है।

Exit mobile version