पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतम बुद्ध नगर (सम्बद्ध: सी.आई.टी.यू.) द्वारा गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13 जून, 2026 को यूसुफपुर चक शाहबेरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बाजार कमेटी द्वारा भव्य जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम यूसुफपुर चक शाहबेरी के मेन ताज हाईवे रोड पर आयोजित हुआ, जिसमें सीटू के जिला नेता कॉमरेड नरेंद्र पांडे एवं बाजार कमेटी के नेता पवित्र देवी, रुद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, सिराज अहमद, शिव प्रसाद, महादेव दास, उपेंद्र प्रसाद, शंकर कुमार, बच्चू सिंह, चंदन प्रसाद आदि के नेतृत्व में हजारों राहगीरों, दुकानदारों एवं स्थानीय निवासियों को निःशुल्क मीठा शरबत व शीतल जल वितरित किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यूनियन के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया, “हमारी यूनियन प्रत्येक वर्ष भीषण गर्मी के मौसम में जनहित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती है। पथ विक्रेता समाज का अभिन्न अंग हैं और सामाजिक सरोकारों के प्रति हमारा दायित्व बनता है कि हम आम जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहें। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।” यूनियन ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था बढ़ाने की भी अपील की।

