Site icon Thenews15.in

गंभीर बीमारी से जूझ रहा गरीब किसान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रुदौली (अयोध्या)। क्षेत्र के ग्राम रामशरण दासपुर निवासी किसान संतोष कुमार लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। करीब डेढ़ वर्ष से अस्वस्थ चल रहे संतोष कुमार की हालत अब नाजुक बताई जा रही है, जिससे पूरा परिवार चिंता और आर्थिक तंगी के बीच जीवन यापन कर रहा है।

मीडिया टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली। संतोष कुमार की पत्नी ने बताया कि समय-समय पर इलाज और खून (ब्लड) चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। यदि समय रहते उपचार न मिले तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उपचार का खर्च उठा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के प्रधान संजय यादव से कई बार मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई सहयोग नहीं मिला। उल्लेखनीय है कि संजय यादव इस समय जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा हैं। संतोष कुमार ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी बीमारी के चलते घर की रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है।

पीड़ित परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और प्रशासन से अपील की है कि संतोष कुमार के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जाए, ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके और परिवार को इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके।

Exit mobile version