Site icon Thenews15.in

नोएडा की लेदर कंपनी में लगी भीषण आग

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर 62 स्थित एक लेदर कंपनी की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई, बता दे कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दूसरी मंजिल से चारों ओर फैल गईं। कंपनी के गार्डों द्वारा तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को आग की सूचना दी गई और इस मौके पर 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई है और प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि लेदर कंपनी जैकेट, लेदर गारमेंट आदि बनाने का काम करती थी। रविवार की सुबह फायर सर्विस यूनिट को सूचना मिली कि इसमें आग लग गई है और मौके पर फायर सर्विस की मदद से आग पर काबु पाया गया। उसी समय पुलिस वहां पहुंची और तुरंत लाइन कटवा दिया गया। क्योंकि उसके ऊपर से एक्सटेंशन तार जा रहा था. वहीं, आग लगने के वक्त कंपनी बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

Exit mobile version