दिल्ली के सदर बाजार में 12 जुलाई 2025 को एक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग पहली मंजिल पर लगी थी, जिसके बाद धुआं और लपटें तेजी से फैल गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन आग के कारण और नुकसान का आकलन अभी बाकी है।
दिल्ली के सदर बाजार में दुकान में लग गई भीषण आग

