समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कृष्णा रूहेला के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों का एकजुट होना आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि समाजवादी सरकार बनने पर रुहेला समाज की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाएगा।
अखिल भारतीय रूहेला क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी/कोर कमेटी सदस्य कृष्णा रुहेला के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रुहेला समाज उत्तर प्रदेश के लगभग 19 जिलों में 35 से 40 लाख की आबादी के साथ निवास करता है, किंतु आज भी उसे अपेक्षित राजनीतिक पहचान और प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं हो पाया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख रूप से मांग रखी कि सरकारी अभिलेखों (गजट) में “रोहिला” नाम को मान्यता प्रदान की जाए तथा समाज को शासन-प्रशासन एवं राजनीतिक व्यवस्था में समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार किया जा सके।इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से कृष्णा रुहेला के साथ रामनिवास रुहेला, प्रदीप रुहेला, अजय रुहेला, ब्रजमोहन रुहेला, मनीष रुहेला, नितिन रुहेला, आशीष रुहेला, नीरज रुहेला दीपक, विजय सहित अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।