मप्र में गणतंत्र दिवस से शुरू होगा स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण

द न्यूज 15 
भोपाल | मध्य प्रदेश के सभी शहरों को कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग में उच्च स्थान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से ‘स्वच्छ प्रतिष्ठान’ सर्वेक्षण शुरू किया जाने वाला है। राज्य सरकार के स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण का मकसद स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने और कचरा मुक्त शहरों की स्टार रेटिंग में सभी नगर निगमों को पांच-स्टार और अन्य नगरीय निकायों को तीन-स्टार दिलाने है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि यह अभियान 15 दिवस चलेगा। इसके लिए सभी सांसद और विधायकों को पत्र लिखकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के आह्वान के साथ ही प्रदेश में स्वच्छता का संकल्प ले लिया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश स्वच्छता के साथ हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सिंह ने बताया है कि शहर में स्थित प्रतिष्ठानों में निजी एवं शासकीय कार्यालय, बैंक, छोटी-बड़ी दुकानें, शो-रूम, अस्पताल, क्लीनिक, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल आदि शामिल हैं। स्वच्छ शब्दावली में इन्हें बल्क वेस्ट जनरेटर कहा जाता है। इनके बीच ही स्वच्छ प्रतिस्पर्धा की जायेगी। स्टार रेटिंग के आधार पर इनकी राज्य स्तरीय रैकिंग भी होगी। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिष्ठानों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करना है।

बताया गया है कि स्वच्छ प्रतिष्ठान सर्वेक्षण में अलग-अलग श्रेणी में रैकिंग होगी। इसमें स्वच्छ पाठशाला, स्वास्थ्य संस्थाएं, होटल एवं रेस्टोरेंट, कार्यालय, हॉकर्स जोन और स्वच्छ बाजार की श्रेणी शामिल होंगी।

इस अभियान के विजेता प्रतिष्ठान को निकाय द्वारा ‘सिम्बल ऑफ क्लीनलीनेस’ सम्मान से नवाजा जायेगा। साथ ही चयनित प्रतिष्ठानों को राज्य स्तरीय टीम के अवलोकन के बाद राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए भी नामांकित किया जायेगा।

पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए समिति के भ्रमण, परिणाम आदि गोपनीय होंगे। नागरिकों से फीडबैक ऑनलाइन लिये जायेंगे। विजेता प्रतिष्ठानों को जन-प्रतिनिधयों की उपस्थिति में सम्मानित किया जायेगा।

Related Posts

एक्ट्रेस त्रिषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
  • TN15TN15
  • August 4, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय की करीबी मित्र एक्ट्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

  • By TN15
  • August 5, 2026
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, ‘पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या’

मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

  • By TN15
  • August 5, 2026
मुलतापी से जंतर मंतर तक संघर्ष के सफल मॉडल!

डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

  • By TN15
  • August 5, 2026
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

  • By TN15
  • August 5, 2026
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

  • By TN15
  • August 5, 2026
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत

वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?

  • By TN15
  • August 5, 2026
वेब सीरीज की गालियों को अपना रहे युवा ?