समाजवादी पार्टी में दलित और संविधान सुरक्षित, बिना शर्त जसपा का समर्थन  : चौ. रमेश खड़क

द न्यूज 15 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यलय पर जनशोषित समाज पार्टी ने विधानसभा 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश मे अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। जनशोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. रमेश चंद खड़क ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, रमेश प्रजापति राष्ट्रीय सचिव सपा आदि के समक्ष सपा को समर्थन दिया। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के दलितों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले ब्यान एवं उनके गलत मंसूबे पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को दलित विरोधी वाले कटाश पर आज पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाटव समाज को जसपा द्वारा पूर्णरूप से पूरी कार्यकारणी के साथ लिखित मे समर्थन देने का एलान किया। इस अवसर पर रमेश खड़क ने कहा कि जिस प्रकार समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब के सिद्धांत लेकर भीम राव अम्बेडकर वाहिनी का गठन किया है, जो आज तक किसी भी राजनीतिक दल नें नहीं किया है। दलित नौजवानो पर विश्वास किया है, बसपा की दलित वोट बैंक की बिक्री बंद हो गई है,  जो लोग दलित मान सम्मान की बात कह कर समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते है, वे लोग सपा को बदनाम करने का काम भाजपा के इसारे पर कर रहे है। दलित चिंतक कहने वाले खुद विधायक नहीं बनते, क्यूंकि उनका मंसूबा पैसा कमाने का होता है, जिससे कभी भी समाज की सेवा नहीं होती है,जो अब बसपा की तरह दलित जाटव समाज को बेचना चाहते है , जिसको अखिलेश यादव ने कामयाब नहीं होने दिया, ओर उसी का बदला लेने के लिए चंद्र शेखर रावण अनाप सनाप बयान दे रहा है, जिसका दलित जाटव समाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, जसपा का हर कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र मे सक्ष्म है जो सपा ओर उसके सहयोगी दलों को जिताकर पुरे दलित समाज की ओर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगा, अखिलेश यादव ने कहा की सपा, जसपा को सम्मान देने का पूर्णरूप से कार्य करेगी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस सपा समर्थन को रविन्द्र प्रधान जोगी (प्रदेश सचिव पि, व, सपा )का अहम प्रयास बताकर जी जान से चुनाव जीतवानें की जिम्मेदारी दी, साथ रहे राजवीर सिंह उर्फ़ राजू भैया (सचिव जसपा )कपिल कुमार, मनीष ठाकुर, आर के चौधरी, कुलदीप कुमार जाटव, हर्ष राज कैन, रविन्द्र प्रधान जोगी मौजूद रहे।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!