अपर्णा के बाद अब अखिलेश के मौसा भी बदलेंगे पाला

द न्यूज 15 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा में शह और मात का खेल चल रहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य की लॉबी जब समाजवादी पार्टी में चली गई तो भाजपा ने नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव को अपनी पार्टी में ले लिया। अब बेजीपी समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया जिले की बिधूना क्षेत्र से विधायक रहे प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस को भी पार्टी में लेने जा रही है। प्रमोद गुप्ता ने कहा है कि सपा अपनी मूल विचार धारा से भटक गयी है। पार्टी में अब नेता जी और शिवपाल सिंह यादव का कोई सम्मान नहीं बचा है, ऐसी स्थिति में वह अब भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना यादव के बहनोई पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस फिलहाल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के पदाधिकारी हैं। बुधवार को मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने दल्लिी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। प्रमोद गुप्ता एलएस ने पत्रकारों से कहा कि वह लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम और अखिलेश का कोई सम्मान नहीं है, जिससे आहत होकर उन्होने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होने कहा कि पाटी अब अपनी मूल विचारधारा से भटक गयी है और उसमें जुआं सट्टा खिलाने वालों व जमीनों पर कब्जा करने वालों को शामिल किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि सपा में मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव को विक्रमादित्य मार्ग वाले आवास पर बंधक बना लिया गया है और उन्हें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। नेता जी के जन्मदिन वाले दिन उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया गया और माइक छीन लिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि आज पार्टी में गैर समाजवादियों को तरजीह दी जा रही है और पुराने समाजवादियों की घोर उपेक्षा की जा रही है। ऐसे लोगों को सपा में शामिल किया जा रहा है जो अभी तक सपा और नेता जी को गालियां देते थे। उन्होंने कहा कि जिस दल में नेता जी का ही अपमान होने लगा हो उस दल में रहने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है, इसलिए अब वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
क्षेत्र में प्रमोद गुप्ता की पहचान कट्टर सपाई और मुलायम सिंह के अत्यंत करीबी भी मानी जाती रही है। मगर 2007 में हुए नगर पंचायत बिधूना के चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर पार्टी को अपने जमीनी जनाधार का आइना भी दिखा दिया। बाद में सपा ने 2012 में हुए विधानसभा के चुनाव में बिधूना क्षेत्र से उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा। इस चुनाव में उन्होने जीत हासिल की। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बिधूना क्षेत्र से सपा विधायक होने के बाद भी रिश्ते में भतीजे और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कभी भी उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। अखिलेश से जुड़े क्षेत्र के कार्यकर्ता कभी उन्हें सम्मान देना तो दूर विधायक तक मानने को तैयार नहीं रहे। उल्टे पार्टी मीटिंगों में कई बार उन्हें अपमानित करने का भी प्रयास किया यही कारण था कि एलएस का जुड़ाव शिवपाल सिंह यादव से ज्यादा रहा।
उन्होंने बताया कि पार्टी की उपेक्षा से त्रस्त होकर वह शिवपाल की नई पार्टी प्रसपा में चले गए थे और अभी तक उन्हीं के साथ थे। पिछले दिनों अखिलेश और शिवपाल के मेल पर एलएस ने भी बिधूना से टिकट की उम्मीद पाल रखी थी जिस पर तुषारापात होते देख उन्होने भाजपा में जाने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार प्रमोद गुप्ता एलएस जिनकी पहचान औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात आदि आसपास के जनपदों में एक बड़े वैश्य नेता के रूप में है। उनके भाजपा में शामिल होने से जहां सपा को नुकसान होगा वहीं भाजपा को स्पष्ट तौर लाभ मिलेगा। उनके साथ गैर वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं की भी एक बड़ी टीम है, जिनका लाभ भी भाजपा को मिलेगा।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

  • By TN15
  • June 8, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

  • By TN15
  • June 8, 2026
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

  • By TN15
  • June 8, 2026
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

  • By TN15
  • June 8, 2026
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

  • By TN15
  • June 8, 2026
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

  • By TN15
  • June 8, 2026
‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर