जहरीला भोजन खाने से बिहार में 2 बच्चों की मौत

द न्यूज़ 15
जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले के विशुनगंज सहायक थाना (ओपी) क्षेत्र में कथित रूप से जहरीला भोजन खाने से दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। बुधवार को पुलिस के एक अधिकारी से जानकारी प्राप्त हुई कि औदान बिगहा गांव निवासी नीतीश कुमार के घर में मंगलवार की रात सभी परिजन पीठा (दाल भरी चावल की रोटी) खा कर सोए थे। कहा जा रहा है कि यह भोजन एक दिन पहले का था।

बुधवार को परिजनों का कहना है कि सुबह होने पर घर का दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने घर की छत के सहारे घर में प्रवेश कर देखा तो सभी बेहोशी की हालात में थे।

ग्रामीण सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो बच्चो को मृत घोषित कर दिया।

विशुनगंज प्रभारी अनिल चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान रीधन कुमार (4) और राधिका कुमारी (2) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिवार के तीन सदस्यों जमुनी देवी, उर्मिला देवी और सीमा कुमारी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

चौधरी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?