नरेश टिकैत से मिले संजीव बालियान 

किसानों की नाराजगी को दूर करने को टिकैत परिवार पर डोरा डाल रही भाजपा

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के चलते भाजपा से नाराज चल रहे किसानों को मनाने के लिए भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) और टिकैत परिवार को साधने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू हो चुके हैं। बीकेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान भी कर दिया और बाद में यूं  टर्न भी ले लिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री संजीव बालियान ने सोमवार सुबह नरेश टिकैत से मुलाकात की है।
दोनों नेताओं के बीच नरेश टिकैत के घर पर मुलाकात हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई यह अभी सामने नहीं आया है। हालांकि, नरेश टिकैत ने कहा है कि बालियान परिवार के आदमी हैं और उनके मिलने के लिए कोई भी आ सकता है। नरेश टिकैत ने मुलाकात को लेकर जवाब देते हुए एक टीवी चैनल पर कहा, है  ”संजीव बालियान परिवार के आदमी हैं, सबका अधिकार है यहां आने का। कोई किसी पार्टी का नेता हो, सबका घर है। टिकैत साहब के जमाने से ही लोग यहां आशीर्वाद लेने आते रहे हैं।”
अपने रुख से पटलते हुए नरेश टिकैत ने एक बार फिर कहा कि उनके परिवार से कोई चुनाव में नहीं खड़ा हुआ है और न ही वह किसी का समर्थन कर रहे हैं। किसी भी पार्टी का कोई भी नेता आ सकता है। हम अराजनैतिक ही हैं। प्रयागराज में तीन दिन का सम्मेलन है। उसमें देखिए क्या निर्णय लिया जाता है। इस बीच राकेश टिकैत ने भी दोहराया है कि उनका संगठन किसी के समर्थन में नहीं है। राकेश टिकैत ने कहा कि सिसौली सबका घर है, वहां सब लोग जाते हैं। एक मंत्री गए तो वहां दूसरे प्रत्याशी भी थे। एक ही जगह सब बैठे थे। हालांकि, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या बीकेयू ने बीजेपी को माफ कर दिया है? इसके जवाब में टिकैत ने कहा, ”कोई माफ नहीं कर रहे, किसने कहा कि माफ कर दिया। कोई गलतफहमी में ना रहे।”

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

सुनो ए ताना शाह

सुनो ए ताना शाह

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’