यूपी: कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले, आंकड़ा 100 के पार

कानपुर (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही यह आंकड़ा 100 के पार चला गया है। जीका के ताजा मामलों में 9 पुरुष और 7 महिलाएं हैं वहीं कन्नौज जिले से शनिवार को पॉजिटिव परीक्षण करने वाला एक मामला सामने आया था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ नेपाल सिंह ने कहा कि 16 नए मरीज चकेरी क्षेत्र के हरजिंदर नगर, पोखरपुर, तिवारीपुर बगिया और काजी खेरा इलाके के रहने वाले हैं।

सीएमओ ने कहा, “केजीएमयू लखनऊ से मंगलवार को मिली रिपोर्ट में सात महिलाएं जिनमें दो गर्भवती हैं और 9 पुरुषों के जीका वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्तियों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शहर में लगभग 100 स्रोत में कमी के लिए टीमों को तैनात किया गया है और 15 टीमें घर से नमूने इक्ठ्ठे करने के लिए तैनात की गई हैं। साथ ही, जीका वायरस के प्रसार की जांच के लिए अतिरिक्त 15 रैपिड रिस्पॉन्स टीमों (आरआरटी) को लगाया गया है।”

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नमूने इक्ठ्ठे करने का अभियान चलाया जा रहा है।

“अधिकांश लोग जीका से संक्रमित हैं लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं। डोर-टू-डोर सर्वेक्षण और लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं। विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रेडियोलॉजी केंद्रों को सतर्क कर दिया गया है।”

Related Posts

Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

Continue reading
Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

  • By TN15
  • June 6, 2026
कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

  • By TN15
  • June 6, 2026
Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

  • By TN15
  • June 6, 2026
जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे