भाजपा महासचिव का कांग्रेस पर हमला , श्वेत पत्र जारी करने की अपील

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को दांव पर लगाने के बाद अब पंजाब सरकार ने प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को खतरे में डाल दिया है। आरोप लगाते हुए चन्नी सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

तरुण चुग ने पठानकोट और अमृतसर में भारी मात्रा में जब्त हुए आरडीएक्स और पाकिस्तान के साथ लगती राज्य की सीमा पर ड्रोन द्वारा टिफिन बम और अन्य हथियारों को गिराए जाने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि चरणजीत सिंह चन्नी सरकार इन घटनाओं को कालीन के नीचे धकेलकर छुपाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस आलाकमान की चुप्पी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि क्या कांग्रेस की इस चुप्पी को पंजाब सरकार के कृत्य पर सहमति के रूप में देखा जाना चाहिए?

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की दोस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि इमरान खान आरडीएक्स, टिफिन बम और हथियारों का जखीरा राज्य को दहलाने के लिए पंजाब में भेज रहे हैं।

Related Posts

‘अहंकार आपको ले डूबेगा’, PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
  • TN15TN15
  • July 24, 2026

नीट मामले में कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Continue reading
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- ‘ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे’
  • TN15TN15
  • July 23, 2026

राजधानी पटना में बीते बुधवार (22 जुलाई, 2026)…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अत्यधिक बल प्रयोग की बर्बरता एवं जवाबदेही

  • By TN15
  • July 25, 2026
जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अत्यधिक बल प्रयोग की बर्बरता एवं जवाबदेही

एक भूख हड़ताल ‌ ऐसी भी थी!

  • By TN15
  • July 25, 2026
एक भूख हड़ताल ‌ ऐसी भी थी!

तुगलकी निर्णय ले रही सरकार, लोगों का दिल्ली ऑफिस जाना किया मुश्किल! 

  • By TN15
  • July 25, 2026
तुगलकी निर्णय ले रही सरकार, लोगों का दिल्ली ऑफिस जाना किया मुश्किल! 

चोर ही चोर …

  • By TN15
  • July 25, 2026
चोर ही चोर …

‘ऐसे नहीं जाने दे सकते…’, नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?