होर्डिंग्स पर लाल रंग के क्रॉस लगे अखिलेश यादव और आजम खान के लगे हैं फोटो
सपा नेता ने फायदा होर्डिंग्स, कहा – ख़राब की जा यही अखिलेश यादव की छवि
2027 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर दंगों का जिन्न फिर से बाहर आ गया है। लखनऊ में ऐसे होर्डिंग लगाए दिए गए हैं कि मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के कातिल नहीं हो सकते हैं। इस होर्डिंग्स में सपा मुखिया अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के फोटो लगे हैं। इनके फोटो पर लाल रंग से क्रास का निशान लगा है। उसके नीचे समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश लिखा है। दरअसल यह सब आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद हो रहा है। इसको आजम खान की घेराबंदी मानी जा रही है। बीजेपी का प्रयास है कि आजम खान को उकसा कर उनसे ऐसा कुछ कहलवाया जाए कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम का माहौल बन सके।
दरअसल लखनऊ में मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर लगाए गए होर्डिंग पर सियासी विवाद बढ़ गया है। होर्डिंग में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मंत्री आजम खान की तस्वीरें लगाई गई हैं। दोनों के चेहरों पर लाल क्रॉस बनाया गया है। उन्हें दंगों के समय मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री बताया गया है।होर्डिंग पर लिखा है, ‘मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।’ इसके नीचे ‘समस्त अब्दुल परिवार उत्तर प्रदेश’ लिखा गया है। हालांकि, होर्डिंग किसने लगवाए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
पोस्टरबाजी के विरोध में सपा नेता महेंद्र यादव ने शहर में लगे होर्डिंग फाड़ दिए। वह पोल पर चढ़े और होर्डिंग उतारकर फाड़ दिया। इसके बाद महेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार ने 10 साल में प्रदेश में कोई विकास नहीं किया। आम जनता की गाढ़ी कमाई और टैक्स का पैसा अखिलेश यादव की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े मंचों से विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं, लेकिन एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति पर आ गए हैं।
महेंद्र यादव ने कहा, “मैं एक छात्र हूं। चाहता हूं कि चुनाव छात्रों और किसानों के मुद्दों पर हो। चुनाव मुद्दों पर होना चाहिए, लोगों को गुमराह करके नहीं।”
होर्डिंग के ऊपरी हिस्से में मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़ी खबर की कटिंग लगाई गई है। इसके नीचे अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर उन्हें दंगों के समय का मुख्यमंत्री बताया गया है। वहीं, आजम खान की तस्वीर के नीचे ‘प्रभारी मंत्री मुजफ्फरनगर (दंगे के समय)’ लिखा है। दोनों के चेहरों पर लाल रंग का क्रॉस बनाया गया है, इन होर्डिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। AIMIM नेता काशिफ अंसारी ने भी इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर अब्दुल समाज ने पोस्टर लगाए। जिसने भी ये पोस्टर लगाए हैं, दिल खुश कर दिया!’
अगस्त 2013 के अंत में कवाल गांव में हुए हिंसक संघर्ष और उसके बाद फैले तनाव तथा महापंचायतों के बीच सितंबर की शुरुआत में हिंसा तेजी से भड़की थी। दंगों में 60 से अधिक लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और हजारों परिवारों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।
कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई: स्थिति संभालने के लिए सेना और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए थे, न्यायिक जांच समिति बनी और विशेष जांच दल (SIT) ने अनेक मामलों की जांच की। है।







