इंडिया गठबंधन की शनिवार की सुबह 11:30 बजे बैठक होनी। इस बैठक में सुप्रिया सुले शामिल नहीं होंगी. उन्होंने बताया कि उनके पिता शरद पवार हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से वो मुंबई में ही रहेंगी। सुप्रिया सुले सोमवार को दिल्ली आएंगी. सत्र से पहले INDIA गठबंधन के लिए झटके वाली खबर है।
कुछ देर पहले\ने सुप्रिया ने कहा कि शरद पवार अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए उनका मुंबई में होना बहुत जरूरी है. क्या पार्टी के कोई दूसरे सांसद इस बैठक में जाएंगे। इस पर सुप्रिया सुले ने कहा कि सांसद अलग-अलग कामों में व्यस्त हैं। किसी सांसद ने लोकार्पण का काम लिया हुआ है तो कहीं भूमि पूजन है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई सांसद व्यस्त नहीं होंगे तो हम इन्फॉर्म करेंगे।
नए समीकरणों की बन रही कसौटी!
दरअसल, देश की सियासत में परिसीमन का मुद्दा अब नए रिश्तों और नए समीकरणों की कसौटी बनता जा रहा है. शरद पवार की पार्टी बिल देखे बिना कोई फैसला लेने को तैयार नहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच दशकों का सियासी रिश्ते में मतभेद भी रहे और सम्मान भी रहा है. अब सवाल ये है कि क्या परिसीमन की इस बड़ी लड़ाई में पवार की पार्टी सरकार का साथ देगी?
रोज इंडिया ब्लॉक से बात होती है- सुले
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने मीडिया से कहा कि वो बिना बिल को देखे हुए कोई फैसला नहीं लेंगी. उन्होंने कहा, “जब तक बिल हाथ में न आए, मैं कैसे बोलूं?” क्या इंडिया गठबंधन से किसी ने आपको डिलिमिटेशन बिल पर बात करने के लिए संपर्क किया है, इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मैं रोज इंडिया ब्लॉक से बात करती हूं. रोज हर मामले में चर्चा होती है।
मैं जो करती हूं, देशहित के लिए करती हूं- सुले
अगर डिलिमिटेशन बिल देशहित में होगा तो आप खड़ी होंगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मैं जो भी करती हूं वो देशहित और देश की सेवा के लिए ही करती हूं।







