बीजेपी में घमासान, राजा भैया की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे योगी के कैंडिडेट!

चरण सिंह 

बात जरूर अजीब लगेगी पर इस रणनीति पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैंडिडेट राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से चुनाव लड़ाने जा रहे हैं। जी हां विधान परिषद् चुनाव में समाजवादी पार्टी के दो अतिरिक्त सीट जीतने पर उत्तर प्रदेश के चुनाव की कमान पूरी तरह से बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है। टिकटों के बंटवारे में लोकसभा चुनाव की की तरह योगी आदित्यनाथ के एक नहीं चल रही है।

हाल ही में जो 205 प्रत्याशियों की लिस्ट लीक हुई तो उसमें भी योगी आदित्यनाथ की बहुत किरकिरी हुई। बाकायदा हस्ताक्षर कर उन्हें इसका खंडन करना पड़ा। योगी आदित्यनाथ अब चुनाव की कमान पूरी तरह अपने हाथ में लेने के मूड में हैं। अमित शाह के होते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि आरएसएस ने अंदरखाने जो सर्वे उत्तर विधानसभा का कराया है, उसके अनुसार बीजेपी को 180 के आसपास सीटें मिलती दिखाई दे रही है। ऐसे में अमित शाह को और मौका मिल गया है। योगी नौकरशाही को बढ़ावा देने की वजह से अमित शाह ने योगी को इस बात का भी अहसास करा दिया है कि कार्यकर्ता उनसे नाराज हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने अपने कैंडिडेट राजा भैया की पार्टी से लड़ाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
राजा भैया की बाबा बागेश्वर की कथा भी इस बात का एक हिस्सा है। जिस तरह से इस कथा में राजपूतों ने अपनी ताकत दिखाई। वह योगी आदित्यनाथ की ताकत के रूप में देखा जा रहा है। इस कथा में जिस तरह से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, बृजेश सिंह पहुंचे यह योगी के पक्ष में ठाकुरों की लामबंदी मानी जा रही है। यह राजा भैया ही नहीं बल्कि योगी आदित्यनाथ की ताकत के रूप में भी देखा जा रहा है।
बृजभूषण शरण सिंह, धनंजय सिंह, राजा भैया, बृजेश सिंह ये पूर्वांचल के ऐसे नेता हैं जो 50-60 सीटें प्रभावित करते हैं। ये सब मिलकर 40-50 सीटें जीतने की स्थिति में भी हैं। योगी आदित्यनाथ की रणनीति यह है कि उनके जिन कैंडिडेट को बीजेपी से टिकट नहीं मिलता उन्हें राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से लड़ाया जाए और चुनाव परिणाम आने पर फिर बाढ़सा खेल किया जाए।
ऐसे में यह माना जा रहा है कि राजा भैया की पार्टी किंगमेकर की भूमिका में होगी। क्योंकि बीजेपी में सहयोगी दल इस बार बहुत सीटें मांग रहे हैं। अपना दल की अनुप्रिया पटेल 100, ओमप्रकाश राजभर 50 और जयंत चौधरी 60 सीटें मांग रहे हैं। साथ ही जयंत चौधरी को डिप्टी सीएम पद भी। ऐसे में योगी आदित्यनाथ का प्रयास यह है कि उनके अधिकतर कैंडिडेट बीजेपी से चुना लड़ें। जिन लोगों को बीजेपी से टिकट नहीं मिलता है। वे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से लड़ें।
ऐसे में माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ सवर्ण वोटबैंक तो हासिल कर सकते ही हैं। साथ ही उन्हें गैर यादव ओबीसी और गैर जाटव दलित वोट भी मिल सकते हैं। इसमें दो राय नहीं कि पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ ही हिंदुत्व के बड़े ब्रांड हैं। उनको सवर्ण ही नहीं बल्कि हर वर्ग का वोट मिलता है। यदि योगी बीजेपी से बगावत करते हैं तो बीजेपी में टूट भी हो सकती है। राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी भी इस लॉबी में आ सकते हैं। योगी की अगुआई में बड़ी फूट बीजेपी में पड़ सकती है।
  • Related Posts

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    आकाश आनंद ने अयोध्या में राजपूत कार्ड खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने