चरण सिंह
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आज़म खान ने जेल से छूटते ही ऐसे ही नहीं कहा कि अब चुनाव नहीं होगा इंकलाब आएगा, बदलाव नहीं सैलाब होगा। दरअसल उनका इशारा सड़कों पर उतरने का था। आंदोलन के रास्ते समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का था। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का था।
दरअसल आजम खान का जो संघर्ष रहा है, दूसरे नेताओं के लिए प्रेरणादायक रहा है। उनकी जबरदस्त वाक्पटुता रही है। भाषण देने की शैली गजब है। उनका काम करने का तरीका इंकलाब लाने रहा है। उनके भाषण से लोग जुड़ते चले जाते हैं। आजम खान अब समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में सड़कों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में जो 19 प्रतिशत मुस्लिम वोटबैंक है उसे साधने के लिए अखिलेश यादव उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देंगे।
दरअसल मोहम्मद आज़म खान का कद समाजवादी पार्टी में दूसरे नेताओं से हटकर रहा है। उनको कितनी भी परेशानी हुई। कितना भी अपमान झेलना पड़ा पर उन्होंने समजवादी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। एक समय में अमर सिंह के चलते पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्ट से निकाल दिया था। आजम खान को दूसरे पार्टियों ने तमाम प्रलोभन दिया पर उन्होंने किसी दूसरी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। संघर्ष ऐसा कि दूसरे नेताओं के लिए प्रेरणादायक रही।
आजम खान ने इमरजेंसी में तमाम यातनाएं झेली। समाजवादी पार्टी के गठन के समय भी वह नेताजी के खास नेताओं में थे। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को कुचलवाने में अहम् भूमिका निभाने वाली रामपुर की रियासत की राजनीति को खत्म करने का संकल्प आजम खान ने लिया और इस रियासत की राजनीति को खत्म करके ही दम लिया। दरअसल दो पेन कार्ड मामले में 31 अक्टूबर को आजम खान को जब इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दी और वह रामपुर जेल से बाहर निकलने तो जौहर यूनिवर्सिटी की मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर डासना जेल में दाल दिया था। अब 18 नवम्बर को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दे दी।
उन्होंने रामपुर पहुंचते ही न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया और कहा कि देश आज़ाद है। पर सविधान कैद है। हम अब को मिलकर संविधान की आज़ादी की लिए संघर्ष करना पड़ेगा। अब जाति धर्म के नाम पर लोग लड़ेंगे नहीं बल्कि एकजुट होकर जमीनी मुद्दों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के समय ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स होते तो कोई यूनिवर्सिटी न होती।
दरअसल समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी 19 नवंबर को उनकी अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अपील खारिज कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 19 नवंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत को बरकरार रखा और ED की याचिका खारिज कर दी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2026 को तय की गई है।
जेल से रिहाई और रामपुर आगमन: इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खान बुधवार, 18 नवंबर 2026 की शाम को डासना जेल से बाहर आए और अपने गृह जनपद रामपुर पहुंचे।
राजनीतिक बयान: रामपुर पहुंचने के बाद आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब “चुनाव नहीं बल्कि इंकलाब होगा”। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उनके चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है। पिछली कानूनी कार्रवाई: इससे पहले 31 अक्टूबर 2026 को दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी फंड मामले में हिरासत में लिया था।
राजनीतिक बयान: रामपुर पहुंचने के बाद आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब “चुनाव नहीं बल्कि इंकलाब होगा”। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उनके चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया है। पिछली कानूनी कार्रवाई: इससे पहले 31 अक्टूबर 2026 को दो पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद ED ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी फंड मामले में हिरासत में लिया था।







