बहुत जल्द आजम खान जेल से बाहर आने वाले हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बहुत राहत मिली है। दरअसल अखिलेश यादव हर हाल में सरकार बनाने में जुट गए हैं। एक ओर उन्होंने दलितों को साधने के लिए आगरा में दलित महासम्मेलन कराया है वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को जेल से निकालने के लिए पूरी तरह से जुट गये हैं। सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल को अखिलेश यादव् ने आजम खान को जेल से निकालने के लिए लगा दिया है। आजम खान को एक ओर इलाहाबादः हाईकोर्ट ने राहत दी है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत दी है। जौहर यूनिवर्सिटी के मनी लांड्रिंग मामले में इलाहाबाद ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि कल यानी कि बुधवार को अखिलेश यादव रिहा हो जाएंगे।
उधर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में उनके उनके पत्नी तंजीम फ़ातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गई है। यह रोक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर इलाहबाद हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ उत्तर प्रदेश द्वारा दायर की गई यचिका को सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। दरअसल इस मामले में 2026 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आजम खान को तो राहत दे दी थी पर उनकी पत्नी और बेटे की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
दरअसल चंद्रशेखर आज़ाद और असद्दुदीन ओवेसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने के बाद अखिलेश यादव किसी भी हालत में मुस्लिम वोटबैंक को नहीं छिटकने देना चाहते हैं। इसलिए उन्हें अब आजम खान की बहुत जरुरत है। दलित वोटों को साधने के लिए अखिलेश ने रामजी लाल सुमन को लगा दिया है। एमवाई समीकरण के साथ ही अखिलेश यादव दलितों को भी साधने में लगे हैं।







