गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, ध्वस्तीकरण की मांग

नोएडा। सेक्टर-53 के अंतर्गत ग्राम गिझौड़ में नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए आतंकवाद विरोधी मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने खसरा संख्या 180 से 185 की भूमि पर हो रहे निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराने, संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। राजेंद्र पंडित का आरोप है कि संबंधित भूमि पर पहले भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायतें की गई थीं। उनके अनुसार, पूर्व में प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटाकर भूमि की तारबंदी कराई थी और अपना बोर्ड भी लगाया था, लेकिन बाद में तारबंदी तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में वर्क सर्किल-5 के अधिकारियों से लेकर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों तक व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायतकर्ता ने मामले में लेखपाल, संबंधित अधिकारियों और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत में राजेंद्र पंडित ने श्रीनिवास शर्मा सहित आठ लोगों पर अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने शासन स्तर पर जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराने तथा कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को नियोजित आवासीय भूखंडों के अनुरूप सुरक्षित रखने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने आरोपों के समर्थन में साक्ष्य उपलब्ध कराने को तैयार हैं। अब मामले में प्राधिकरण की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

  • Related Posts

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading
    CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

    CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    • By TN15
    • October 19, 2026
    बाजारवाद का मायाजाल: जब सुंदरता भी बाजार की गुलाम हो गई

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    • By TN15
    • October 19, 2026
    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति

    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

    • By TN15
    • October 19, 2026
    लॉरेंस के गैंग : कितने लोग हैं और कहां-कहां फैलाई दहशत?

     टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली