CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Tiranga March Live Updates: दिल्ली में तिरंगा मार्च और विरोध-प्रदर्शनों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने संगठन के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया। इससे पहले पुलिस उन्हें नोटिस भी दे चुकी थी। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने और NDMC से मार्च की अनुमति नहीं मिलने के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेंट्रल पार्क से लेकर पालिका बाजार तक भारी पुलिस बल और CRPF के जवान तैनात हैं। वहीं, दूसरी ओर नेहा बोरा के आह्वान पर AISA के कार्यकर्ता मंडी हाउस में जुट रहे हैं।

अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा भी पुलिस हिरासत में

दिल्ली में तिरंगा मार्च और विरोध-प्रदर्शनों को लेकर हलचल तेज हो गई है। अभिजीत दिपके के बाद नेहा बोरा को भी पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर है। वहीं, नेहा बोरा के आह्वान पर AISA के कार्यकर्ता मंडी हाउस में प्रदर्शन कर रहे हैं। कनॉट प्लेस में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को लेकर पहले से ही सुरक्षा कड़ी है।

अभिजीत दिपके हिरासत में; मंडी हाउस में जुट रहे AISA कार्यकर्ता

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया। वहीं, नेहा बोरा के आह्वान पर AISA के कार्यकर्ता मंडी हाउस में इकट्ठा हो रहे हैं। दिल्ली में तिरंगा मार्च और विरोध-प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है।
दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। CJP ने आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। हालांकि, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और तिरंगा यात्रा के लिए NDMC से अनुमति नहीं दी गई है।

 तिरंगा मार्च से 10 मिनट पहले अभिजीत दिपके हिरासत में

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से ठीक 10 मिनट पहले पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस की टीम उन्हें नोटिस देने पहुंची थी। नोटिस में कहा गया था कि कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और तिरंगा यात्रा के लिए NDMC से अनुमति नहीं ली गई है। इसके बावजूद मार्च में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

 तिरंगे के सम्मान को लेकर दिल्ली पुलिस का संदेश

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तिरंगे के सम्मान और देश के गौरव को बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि हमारे तिरंगे को सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए और देशभक्ति हर व्यवहार में दिखाई देनी चाहिए। साथ ही, दिल्ली पुलिस ने संदेश दिया, ‘तिरंगे का सम्मान करें और देश का गौरव बनाए रखें।’

 तिरंगा मार्च से पहले पुलिस कमिश्नर की आला अधिकारियों के साथ बैठक

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में तिरंगा मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

दिल्ली के सेंट्रल पार्क और पालिका बाजार के आसपास भारी सुरक्षा

कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पालिका बाजार के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। सेंट्रल पार्क के अंदर भी दिल्ली पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं। पुलिस की ओर से सख्त निगरानी रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्क के अंदर जाने की कोशिश करने वालों को हिरासत में लिया जा सकता है। पार्क के अंदर और बाहर, दोनों जगह भारी पुलिस बल मौजूद है।

  • Related Posts

    गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर गंगेश्वर दत्त शर्मा…

    Continue reading
    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!