सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग कार्यालय, सेक्टर-5, नोएडा पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव, महासचिव कविता शर्मा, जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, सचिव चंदा बेगम तथा जिला कमेटी सदस्य मेहंदी, अजमल, गुलअफसा ने किया।

महिलाओं ने “पानी हमारा हक है”, “जल ही जीवन है” के नारे लगाते हुए कहा कि सेक्टर-8, 9, 10 व 5 की झुग्गी-बस्तियों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नियमित आपूर्ति न होने से महिलाओं को घंटों पंक्ति में लगना पड़ता है, जिससे मजदूरी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन प्राधिकरण के जल विभाग के सीनियर मैनेजर श्री अशोक वर्मा जी ने लिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। ज्ञापन दिलवाने में अरोड़ा चौकी प्रभारी श्री अरविंद प्रताप जी ने सहयोग किया। समिति ने 7 दिवस के भीतर ठोस कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत में फोम के एक गोदाम में भीषण…

    Continue reading
    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    ‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    सेक्टर 8, 9, 10, 5 की झुग्गी बस्तियों में पानी की किल्लत के खिलाफ एडवा के बैनर तले महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!

    US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA,  बढ़ रही है- भारत विरोधी नफरत!