बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान को देश छोड़ने का नोटिस मिला है। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने ये नोटिस जारी किया है, जिसके तहत उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
इमरान खान को क्यों भारत छोड़ने का मिला नोटिस?
इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था। मुंबई पुलिस के अनुसार, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण, इमरान खान के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट (प्रवासन अधिनियम) 7 और 29 के तहत करवाई की गई है। उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में 10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उस दौरान पुलिस ने इमरान खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया था। उसी शाम उन्हें रिहा भी दिया गया था। अब यह बात सामने आई है कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि वे अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया) कार्ड है।
इमरान खान के खिलाफ भाजपा नेता ने की थी शिकायत
बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर इमरान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इमरान पर आरोप है कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में शनिवार को मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जबकि वह एक “विदेशी नागरिक” हैं। मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा को लिखे अपने पत्र में, बीजेपी नेता ने यह जानना चाहा कि क्या खान को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की कानूनी अनुमति मिली हुई थी। सोमैया ने दावा किया कि खान एक “विदेशी नागरिक” हैं और उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कोई परमिशन मिली थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस से इस मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने को कहा. एक्स पर की गई एक पोस्ट में, भाजपा नेता ने कहा कि खान को तुरंत देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
इमरान ने हिरासत में लिए जाने से पहले क्या कहा था?
वहीं ‘हिरासत में लिए जाने से पहले इमरान खान ने क्लियर किया था कि उनकी कोई मांग नहीं है और वे किसी संगठन का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हैं. वहां अपनी मौजूदगी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा था, “मेरी कोई मांग नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर हूं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो इसी शहर में रहता है. मैं यहां यह देखने आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाई जा रही है, और लोगों की आवाज को क्यों दबाया जा रहा है। इसलिए मैं यहां हूं. मैं ऐसी सिचुएशन में नहीं हूं कि किसी से कोई मांग कर सकूं. और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं। मैं यहां बस एक प्रतिनिधि के तौर पर हूं। अभिनेता ने आगे कहा था कि वे किसी संगठन से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने कहा था, “…और न ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. इसलिए, मैं किसी प्रतिनिधि के तौर पर नहीं बोल रहा हूं।







