दिल्ली पुलिस की हिदायत का इश्तिहार!

10 तारीख को जंतर मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त की कारगुजारियों के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के शहरियों को धमकी भरे अंदाज में हिदायत दी है कि वे प्रदर्शन में शामिल न हो, घर से बाहर न निकले, इसके साथ यह भी लिख दिया गया कि उस दिन 23 000, CAPF के तथा 15000 दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान वहां पर तैनात रहेंगे। पूरी दिल्ली में खुफिया कैमरे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर खास निगरानी रहेगी।

इस मुनादी से सरकार का इरादा साफ जाहिर हो रहा है, कि उस दिन वह लाठी डंडे, टियर सेल, और गोली भी चला सकती है। जब दूसरे हथकंडों से वह जायज मांग करने वालों की आवाज को ना दबा, डरा पाई, तो अब नंगे रूप में अपने डंडे की ताकत से खौफ पैदा करने की कोशिश कर रही है। एक डरी हुई सरकार और कर ही क्या सकती है। भाजपा की सरकार अपने दिन भूल गयी जब 75 में आपातकाल लगा था क्या उससे ज्यादा खौफ यह पैदा कर पा रहे हैं? गद्दीनशीं होने के गरुर में, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली के लिए होने वाले जन आंदोलन के इतिहास से लगता है कि ये नावाकिफ हो गए हैं। जितना सरकारी जुल्म बढ़ेगा इंकलाब का सैलाब उतना ही तेजी से हुंकार भरेगा। अभी भी वक्त है की सरकार को अपने नकली घमंड को छोड़कर, एक मामूली कारिंदा जो उसके हुकुम का गुलाम है, हालांकि लोकतंत्र की हत्या उसने इनके कहने पर ही की है, उसको कहें श्रीमान अपने आप से इस्तीफा देकर अपनी भी जान बचाओ और सरकार को भी वक्ती तौर पर थोड़ी राहत मिले का पैगाम दे।

– राजकुमार जैन

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?