मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष आक्रामक है। आज फिर सड़कों पर है। इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने फिर से विपक्षी सांसदों को लंच पर बुलाया और अब राजघाट तक पैदल मार्च निकालने की तैयारी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मार्च में मौजूद हैं।
दीपेंद्र हुड्डा का वार
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हम चुनाव आयोग जाना चाहते थे, लेकिन हमें जाने नहीं दिया गया. कल हम जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करना चाहते थे; तब भी हमें ऐसा करने की इजाजत नहीं मिली। सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं. हमारा विरोध जारी रहेगा।





