सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

झारखंड के मिहिजाम प्रखंड में किशन पटनायक स्मृति कार्यक्रम में रीवा से अजय खरे शामिल हुए

रीवा । समता सम्पर्क अभियान के तत्वावधान में झारखंड राज्य के जामताड़ा जिला के मिहिजाम प्रखंड के केवटजाली स्थित गांधी आश्रम में रविवार 27 सितंबर को समाजवादी चिंतक पूर्व सांसद किशन पटनायक की 22 वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर ‌पर एक विचारोत्तेजक संगोष्ठी सामाजिक क्षेत्र की चुनौतियां विषय अंतर्गत वरिष्ठ नेत्री आशा राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन राजेश जी ने किया। वरिष्ठ चिंतक एवं लम्बे समय से रचनात्मक कार्यों को दिशा देने वाले जेपी सेनानी बजरंग सिंह ने संगोष्ठी का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में काम करते समय कार्यकर्ताओं को काफी चुनौतियां का सामना करना पड़ता है जो उन्हें विचार और संघर्ष में भी मजबूती देता है। रचनात्मक कार्यों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। रचना के बिना बदलाव के काम को गति नहीं मिल पाती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समता सम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे रीवा ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में काम करते समय कार्यकर्ताओं को निरंतर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जीवन के हर क्षेत्र में शोषण भेदभाव और अन्याय है। सामाजिक भेदभाव को खत्म करना भी बड़ी चुनौती है। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी भी गंभीर समस्या है। पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। जातिवाद साम्प्रदायिकता को रोकने का काम भी मजबूती के साथ होना चाहिए। रचनात्मक कार्यों से लोगों की सोच में बदलाव आता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नीलू मरांडी थीं। बदलाव फाउंडेशन के सचिव अरविंद सिंह, धरनीधर प्रसाद, सविता राय, रामनिवास, मिलिता यास्मीन, जितेन्द्र तुरी, निवेदिता मुर्मू, श्रवण साहा, संजय शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में इसी वर्ष 11 फरवरी को समाजसेविका बानी मंजरी दास पटनायक के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की धन्यवाद प्रस्तुती रीतेश त्रिपाठी ने की।

  • Related Posts

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद…

    Continue reading
    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी