कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

कोटा। कोटा की नवनिर्वाचित भाजपा मेयर अनुसुईया गोस्वामी के ओम बिरला के आवास ‘बैकुंठ’ के बाहर धोक लगाने वाले वीडियो पर उठे सियासी विवाद के बीच मेयर ने देर रात अपना पक्ष सोशल मीडिया के जरिए सामने रखा। अनुसुईया गोस्वामी ने ‘बैकुंठ’ आवास के ऊपरी हिस्से में स्थापित भगवान शिव-पार्वती और प्रभु श्रीराम की प्रतिमाओं की तस्वीरें साझा कीं। उनके पक्ष की ओर से कहा गया कि उन्होंने आवास पर किसी राजनीतिक व्यक्ति या सत्ता के केंद्र को प्रणाम नहीं किया, बल्कि वहां स्थापित देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया था।

मेयर ने साझा की तस्वीरें

मेयर की ओर से तस्वीरें साझा किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। भाजपा समर्थकों का कहना है कि धार्मिक स्थल या घर में स्थापित देवी-देवताओं के सामने माथा टेकना सामान्य आस्था की परंपरा है। उनके मुताबिक, वायरल वीडियो को केवल राजनीतिक नजरिए से देखना पूरे घटनाक्रम का एक पक्ष ही सामने रखना है।

डोटासरा की पोस्ट के बाद गरमाई सियासत

दरअसल, विवाद की शुरुआत उस वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें मेयर अनुसुईया गोस्वामी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शक्ति नगर स्थित ‘बैकुंठ’ आवास की चौखट पर माथा टेकती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। डोटासरा ने सवाल उठाया- ‘मेयर जनता की हैं या सत्ता की चौखट की?’ उनकी पोस्ट के बाद कोटा की स्थानीय राजनीति में इस वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे जनप्रतिनिधि और सत्ता के संबंधों से जोड़कर सवाल उठाए, जबकि भाजपा समर्थकों ने इसे धार्मिक आस्था का विषय बताया।

एक वीडियो, दो राजनीतिक नजरिए

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक पक्ष इसे नई मेयर द्वारा वरिष्ठ नेता और लोकसभा अध्यक्ष के प्रति सम्मान के रूप में देख रहा है, तो कांग्रेस इसे राजनीतिक संदेश से जोड़ रही है। वहीं भाजपा समर्थकों का तर्क है कि ‘बैकुंठ’ आवास के ऊपरी हिस्से में भगवान की प्रतिमाएं स्थापित हैं और मेयर ने उन्हीं के सामने धोक लगाई।

मेयर चुनाव के बाद पहला बड़ा सियासी विवाद

यह पूरा विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब कोटा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बना है। 25 सितंबर को हुए मेयर चुनाव में अनुसुईया गोस्वामी को 65 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 35 वोट मिले। चुनाव के दौरान कांग्रेस के कुछ पार्षदों की क्रॉस वोटिंग की चर्चा भी सियासी गलियारों में रही।

अब मेयर के ‘धोक’ (माथा टेकना) वाले वीडियो ने चुनावी राजनीति के बाद कोटा में एक नया राजनीतिक मुद्दा खड़ा कर दिया है। एक तरफ कांग्रेस इसे सत्ता और जनादेश के सवाल से जोड़ रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा इसे धार्मिक आस्था का विषय बता रही है। मेयर की सफाई और देवी-देवताओं की तस्वीरें सामने आने के बावजूद इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस जारी है।

  • Related Posts

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    खंडवा। देशभर में जहां गणेश विसर्जन की धूम…

    Continue reading
    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 