Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में भारत को 12वां मेडल मिल गया है। यह मेडल बैडमिंटन के पुरुष टीम इवेंट में आया है। चीन के खिलाफ भारत को सेमीफाइनल में 3-1 से हार झेलनी पड़ी। इससे भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। पुरुष बैडमिंटन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच नहीं होता है। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों टीमों को ब्रॉन्ज मिलता है। भारत ने 2022 में हुए एशियन गेम्स में इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वहां टीम को चीन से फाइनल में हार मिली थी। इस बार सेमीफाइनल में ही चीन से सामना हो गया और भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

भारतीय टीम की तरफ से पहले मैच में लक्ष्य सेन उतरे। उनके सामने चीन के पूर्व विश्व चैंपियन शि युकी थे। युकी ने मैच को दो गेम में 21-16, 21-18 से अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत हासिल करके मुकाबला 1-1 कर दिया। सात्विक और चिराग ने वांग चांग और लिआंग वेइकेंग को 21-11, 22-20 से मात दी। भारत ने तीसरे मैच में आयुष शेट्टी को उतारा और चीन की तरफ से ली शेफिंग आए। दो गेम में ही लि ने मैच को 21-19, 21-13 से अपने नाम कर लिया। दूसरे डबल्स मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। ही जी टिंग और लिई यी के खिलाफ एम आर अर्जुन और हरिहरन अम्सकरुनन को पहले गेम में हार मिली लेकिन उन्होंने दूसरे को अपने नाम किया। तीसरे गेम में चीनी जोड़ी ने कोई मौका नहीं दिया और मैच को 21-16, 17-21, 21-9 से अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही बेस्ट ऑफ 5 में चीन को 3-1 के अजेय बढ़त मिल गई और वह फाइनल में पहुंच गया।

  • Related Posts

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    मंगलवार को भारत और जापान के बीच सांसें…

    Continue reading
    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए