‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में कामयाबी हासिल कर ली है. सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने इंटरेनशनल क्रिकेट में कदम रख लिया है। दुनिया के दिग्गज उनके खेल के दीवाने बन गए हैं। बीसीसीआई चाहता है कि उन्हें लगातार सफलता पाने के लिए तैयार किया जाना चाहिए, वह सचिन तेंदुलकर की तरह एक लंबा करियर बनाए. गुरुवार को हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में इसकी भी चर्चा हुई। मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने इसका खुलासा किया।

बीसीसीआई की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग गुरुवार को मुंबई स्थिति बीसीसीआई मुख्यालय में हुई, जिसमें हेड कोच गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के चीफ वीवीएस लक्ष्मण शामिल हुए. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस मीटिंग में नहीं पहुंचे, न ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए इसमें शामिल हुए। मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पत्रकारों से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि बोर्ड इस युवा खिलाड़ी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। उन्होंने 15 वर्षीय बल्लेबाज के लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में भी बताया।

सैकिया ने कहा, “बोर्ड चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी या उनकी तरह कोई भी खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर या अन्य महान खिलाड़ियों की तरह देश के लिए लंबे समय तक खेले. इसलिए हम वैभव को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। बोर्ड उनके इंटरनेशनल करियर में हर कदम और हर पहलू पर बनाए हुए है।

सैकिया ने बताया कि बोर्ड की प्राथमिकता वैभव से तुरंत नतीजे पाने की नहीं बल्कि उनके लंबे समय के भविष्य को सुरक्षित करना है। उन्होंने कहा, “हम बहुत सावधान हैं कि वह हर कदम सही उठाएं, क्योंकि हम नहीं चाहते कि वैभव सिर्फ 1-2 सीरीज या 1 साल तक ही चर्चा में रहे।

कई खिलाड़ियों पर नजर रख रहा है बोर्ड

देवजीत सैकिया ने बताया कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनकी उम्र के कई खिलाड़ियों पर बोर्ड नजर बनाए हुए हैं। 10 से 15 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए नजर रखी जा रही है. वीवीएस लक्ष्मण उनकी ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट में शामिल हैं।  सैकिया ने कहा, “सिर्फ वैभव नहीं, हमारे टारगेट पर 10-15 खिलाड़ी हैं, जिनपर नजर रखी जा रही है. लक्ष्मण उनपर नजर रख रहे हैं।

वैभव दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलेंगे या नहीं?

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. ये भारत में उनकी पहली इंटरनेशनल सीरीज होगी। पहला मैच 13 सितंबर को है. इससे पहले दलीप ट्रॉफी का फाइनल है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन भी पहुंची है। सैकिया ने बताया कि वैभव दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला गौतम गंभीर करेंगे। फाइनल रविवार, 6 सितंबर से शुरू होगा।
  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस