ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने साथ हुई एक हैरान कर देने वाली घटना शेयर की है. महिला का कहना है कि सिर्फ पांच मिनट का शावर लेने की वजह से उसे 1,800 डॉलर यानी करीब 1.30 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @sorandomvamika ने पोस्ट किया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

 

 

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

 

वीडियो में महिला बताती है कि वह अभी-अभी शावर लेकर बाहर निकली ही थी कि अचानक फायर अलार्म बजने लगा. पहले तो उसे लगा कि शायद यह कोई फायर ड्रिल है, इसलिए उसने ज्यादा ध्यान हीं दिया. थोड़ी देर बाद बिल्डिंग का मैनेजर उसके अपार्टमेंट में आया, तो उसे लगा कि वह उसे बाहर निकालने के लिए आया है. लेकिन बाद में उसे पता चला कि मैनेजर असल में फायर अलार्म की वजह से वहां पहुंचा था। महिला बताती है कि उसका शावर सिर्फ पांच मिनट का था और उसने एग्जॉस्ट फैन इसलिए नहीं चलाया क्योंकि उसे ठंड जल्दी लग जाती है। बाद में उसे पता चला कि इसी वजह से फायर अलार्म ट्रिगर हो गया और उसे भारी जुर्माना भरने को कहा गया। महिला ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर वॉशरूम के बाहर फायर अलार्म क्यों लगाया गया है।
 

लोगों ने कमेंट में क्या कहा?

 

 

इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। कई यूजर्स ने फायर अलार्म सिस्टम की सेंसिटिविटी पर ही सवाल उठा दिए. एक यूजर ने लिखा कि यह उसके साथ भी हो चुका है और महिला को जुर्माने के चार्ज को चैलेंज करना चाहिए, क्योंकि शावर की भाप से फायर अलार्म बजना यही दिखाता है कि अलार्म बहुत ज्यादा सेंसिटिव है. एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर यह पहली बार हुआ है और महिला की ऐसी कोई आदत नहीं है, तो उससे जुर्माना नहीं लिया जाना चाहिए।
कई लोगों ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर गर्म पानी या भाप से फायर अलार्म कैसे बज सकता है, वहीं कुछ यूजर्स ने महिला का साथ देते हुए कहा कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है और उसे बिल्डिंग वालों से अलार्म चेक करवाने के लिए कहना चाहिए. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह उसकी गलती नहीं थी लेकिन फिर भी घटना काफी फनी है, तो वहीं एक अन्य यूजर ने थोड़ा गंभीर होकर लिखा कि हो सकता है उसे जानबूझकर फंसाया गया हो और गलती छिपाने के लिए उसी पर आरोप लगाया गया हो।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!