डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और सपा सांसद मोहिबुल्लाह गुट में तनाव और आजम गुट की सपा सांसद डिंपल यादव से नाराजगी की खबरों के बीच पार्टी महासचिव शिवपाल यादव एक दिवसीय रामपुर दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वो आजम परिवार से मुलाक़ात करेंगे और जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों से भी मुलाक़ात करेंगे। सपा में मची कलह के बीच शिवपाल यादव का एक दिवसीय रामपुर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सपा नेता इस दौरान रामपुर जिला कारागार में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलेंगे। इसके बाद वो उनके आवाज पर भी जाएंगे और पत्नी तंजीन फातिमा से मुलाक़ात करेंगे। शिवपाल यादव जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत करेंगे।

डिंपल यादव से नाराज आजम गुट

दरअसल आजम खान और उनके समर्थक इन दिनों सपा सांसद डिंपल यादव से नाराज बताए जा रहे हैं. खबरों की मानें तो उनकी नाराजगी  अपना दल के कुछ नेताओं को समाजवादी पार्टी शामिल किए जाने को लेकर है. इन्हें रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की मौजूदगी मं शामिल कराया गया था।

सपा में शामिल होने वालों में एक नाम अपना दल एस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट का है. जो आजम खान के विरोधी बताए जाते हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही रामपुर में आजम खान के करीबियों को लगी उन्होंने इस पर आपत्ति जताई. उनके समर्थकों का कहना है कि आजम खान के दुश्मनों को इस तरह पार्टी में शामिल किया जाना और उनके समानांतर सिस्टम तैयार करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बात पर जताई आपत्ति

आजम समर्थकों का आरोप है कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करने से संगठन मजबूत नहीं बल्कि और कमजोर होगा और पार्टी के अंदर बिखराव आएगा. इस बात की शिकायत सपा मुखिया अखिलेश यादव तक भी पहुंची है. जिसके बाद शिवपाल यादव के रामपुर दौरे को डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है.

बता दें कि सपा नेता आजम खान और सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बीच की अदावत किसी से छिपी नहीं है. अखिलेश यादव ने आजम की मर्जी के बग़ैर ही मोहिबुल्लाह टिकट दिया था, जिसके बाद भी आजम खान की ओर से कड़ी नाराजगी देखने को मिली थी. तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों नेताओं के भी की तल्खी कम नहीं हो पा रही है.

  • Related Posts

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में…

    Continue reading
    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    संसद के मानसून सत्र खत्म होने के ठीक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…