‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि वो सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि आप लिखकर दीजिए की चर्चा चाहते हैं, मैं जवाब दूंगा। वहीं अमित शाह के बयान के ठीक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हम लोग अमित शाह के भाषणों में इंटरेस्टेड नहीं है, हम जानना चाहते हैं कि किसने बच्चों को गोली चलवाई .

विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, ”वो भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए. भारतीय जनता पार्टी की पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार, एनडीए की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है. संसद वो चलने नहीं देते हैं।

मैं खुद चर्चा में बैठूंगा : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सबसे पहले तो लापता, भाग गए और भगौड़े जैसी भाषा सुनाई दे रही है।  उन्होंने कहा, ”विपक्ष संसद भवन को दोनों सदनों में चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं। आज तीन बजे से लेकर कल तीन बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं। विपक्ष दो बजे तक एक पत्र लिख कर स्पीकर ओम बिरला को दे दे।

अमित शाह ने कहा, ”आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी. कल दोपहर तीन बजे में जवाब दे दूंगा।  मैं खुद चर्चा में बैठूंगा। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है या हंगामा करना है।  सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया।

बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज के बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है और अमित शाह से जवाब मांग रहा है. विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद की कार्यवाही नहीं चल पा रही है. कल मानसून सत्र का आखिरी दिन है।

वहीं सरकार ने सोमवार को दावा किया कि अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, विपक्ष भाग रहा है और गोलपोस्ट चेंज कर रहा है। इसके बाद विपक्ष ने कहा कि वो दिल्ली में लाठीचार्ज और राम मंदिर पर चर्चा चाहते हैं. दोनों ही विषयों पर कोई समझौता नहीं होगा।

  • Related Posts

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ…

    Continue reading
    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भारस्कर ने मुस्लिम फहाद अहमद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश