IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को हुगली जिले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर शादी का वादा करके एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन संबंध बनाने का आरोप है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हुगली (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने बताया, ‘उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें गिरफ्तार करने का अदालत का आदेश था। उन्हें कल देर रात गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।’

देर रात हुए गिरफ्तार

पोरेल को मोगरा पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया और उन्हें मंगलवार को बाद में चिनसुरा की एक कोर्ट में पेश किया जा सकता है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के कई प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है जिसमें धारा 69 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान भी शामिल है।

23 जून को हुई थी शिकायत

कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने 23 जून को मोगरा पुलिस स्टेशन में पोरेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे लगभग साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने की योजना बना रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीमें चंदननगर में पोरेल के घर कई बार गईं लेकिन वह वहां नहीं मिले। पोरेल और उनके परिवार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
  • Related Posts

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

    Continue reading
    Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार