Crocodile Found in Bathroom: गुजरात के आणंद जिले से एक हैरान कर देने वाली वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, घर के बाथरूम में एक विशालकाय मगरमच्छ पाया गया, जिसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना आणंद जिले के सोजित्रा तालुका के त्रंबोवाड-खड़ियारापुरा इलाके की है।
वीडियो में दावा किया गया है कि देर रात एक घर के बाथरूम में अचानक 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया. घर के बाहर कुत्ते लगातार भौंक रहे थे, जिससे परिवार को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। जब कुत्ते लगातार भौंकते रहें, तो मकान मालिक उठा और बाहर देखने आ गया। कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देखकर उन्हें अपना आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. बाथरूम में एक विशाल सा 7 फिट का मगरमच्छ बैठा हुआ था. यह देखते ही परिवार के सभी लोग डर के मारे बाहर भाग गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को कर दी।







