अब गडकरी का नंबर! मैदान में आए केजरीवाल!

पेपर लीक और नीट में अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी ने ई 20 को लेकर अपना फोकस बढ़ा दिया है।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि- देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा. E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी पड़ेगी। इस शनिवार हम ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं। आप सभी आमंत्रित हैं. तारीख: 1 अगस्त, 2026 समय: सुबह 11:30 बजे स्थान।

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब

1 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो गया. मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन है कि लगे हाथों ई 20 का भी समाधान कर दें। सबकी गाड़ियां खराब हो रहीं हैं, सबका माइलेज खराब हो रहा है।

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे। इस शनिवार को हम उन लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे जो ई 20 से परेशान हैं। उन्होंने अपील की है कि अगर लोग दिल्ली के आसपास रहते हैं तो वह कॉंस्टीट्यूशन क्लब आएं. सबको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने 8588833212 व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए कहा कि जो लोग ऑनलाइन जुड़ना चाहते हैं वह इस पर मैसेज करें। हम एक दिन पहले लिंक भेजेंगे, जिसके जरिए आप ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    भारत ने पाकिस्तान के अधिकारी को किया तलब, नौसेना यूनिट से टक्कर पर कड़ा रुख

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    सहारनपुर में नकली सिक्कों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़… 20 रुपये के 6400 नकली सिक्के बरामद!

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    CJP Protest : हाई पावर्ड कमेटी में बदलाव नहीं, SC बोला- ‘आरोप कल्पना पर आधारित’

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?