इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद, मेसी पर लगा आरोप

FIFA World Cup 2026 Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2026) के राउंड 16 में अटलांटा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अर्जेंटीना ने 3-2 से जीत हासिल की। यह मैच कई ऐसी घटनाओं का गवाह बना जो विश्व कप के इतिहास में पहली बार हुईं. इसके साथ विवाद भी देखने को मिला।

दो गोल की बढ़त से पीछे आने के बावजूद अर्जेंटीना को 90 मिनट में जीत हासिल हुई। 79वें मिनट तक अर्जेंटीना 2-0 से पीछे थी, लेकिन अंतिम 13-14 मिनट में तीन गोल रोमेरो, मेसी, एंजो फर्नांडेज ने करके टीम को जीत दिला दी। यह विश्व कप में पहली बार हुआ कि कोई टीम 78वें मिनट तक दो गोल पीछे होने के बाद 90 मिनट में जीती हो। 15वें मिनट पर इजिप्ट की तरफ से मैच में गोल की शुरुआत हुई। इब्राहिम ने पहला गोल दागा. इसके बाद मोस्तफा जिको ने 67वें मिनट पर टीम के लिए दूसरा गोल किया। फिर अर्जेंनीटा की तरफ से गोल की बौछार हुई. टीम के लिए रोमेरो ने 79वें मिनट पर पहला गोल किया। इसके बाद दिग्गज मेसी ने टीम के लिए 83वें मिनट पर दूसरा गोल दागा। फिर फर्नांडेज ने 90+2 मिनट पर तीसरा गोल करके टीम को जीत दिला दी।

मेसी ने एक ही विश्व कप में दो पेनल्टी मिस कीं – मेसी का पेनल्टी शॉट मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबैर ने बचाया. इसके साथ मेसी विश्व कप के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने जो एक ही वर्ल्ड कप में 2 पेनल्टी मिस कर दी हों।  मिस्र का आरोप: मैच में VAR और रेफरी ने पक्षपात किया. Zico का गोल गलत तरीके से रद्द हुआ, सलाह पर पेनल्टी नहीं दी गई. मिस्र के कोच और खिलाड़ी (Zico) ने कहा कि ‘कप अर्जेंटीना के लिए डायरेक्टेड है । VAR विवाद ने अर्जेंटीना की जीत की चमक कम कर दी। अर्जेंटीना अब स्विट्जरलैंड से क्वार्टरफाइनल में भिड़ेगी. भारतीय समय के अनुसार मुकाबला, 12 जुलाई को कैनसस सिटी स्टेडियम में होगा।

  • Related Posts

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा…

    Continue reading
    बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    फुटबॉल की दुनिया में लियोनल मेसी का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम