पूर्व आईएएस का तंज, अब किसानों का गोबर चाटने को भी तैयार!

द न्यूज 15 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। ऐसे में सत्ताधारी दल भाजपा के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों का दिल जीतने के लिए बिजली बिल में 50 प्रतिशत राहत देने का फैसला लिया है। इस योजना के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में मीटर कनेक्शन पर अब 2 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपये प्रति यूनिट देना होगा। युवाओं व किसानों के लिए किये जा रहे इन सभी कार्यों को लेकर अब पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया है।
पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने मामले को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कुर्सी के लिए कुछ भी। सूर्य प्रताप सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, “पहले किसानों, युवाओं को मारा, दुत्कारा, सिर फोड़े, जेल में ठूंसा। अब उनका गोबर भी चाटने को तैयार हैं। इसे कहते हैं एक घमंडी, लालची, आतंकी राजा की कुर्सी के लिए
अपने इस ट्वीट को लेकर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह सुर्खियों में आ गए। सोशल मीडिया यूजर ने भी उनके ट्वीट पर खूब कमेंट किये। मनीष नाम के यूजर ने पूर्व आईएएस के जवाब में लिखा, “भाजपा की समस्या कांग्रेस नहीं है। भाजपा की समस्या लोगों की बढ़ती जागरूकता है। भाजपा चाहती है कि देश अनपढ़, कमजोर, नंगे, बेरोजगार, भूखे, गरीब रहे। ये सब भाजपा के गुलाम रहें।”
इरशाद खान नाम के यूजर ने पूर्व आईएएस के ट्वीट के जवाब में लिखा, “गोदी मीडिया पंजाब की जनता और किसानों को बदनाम कर रही है। शर्म करो गोदी चाटुकारों। विदेश जाकर देखो, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जनता के बीच घूमते हैं। मोदी जी के काले कानूनों के कारण ही 750 बेगुनाह किसानों की मौत हुई है।” राजीव वर्मा नाम के यूजर ने लिखा, “असली शेरों की दहाड़ सुनते ही उल्टे पांव दौड़ा नकली शेर।”
सोमनाथ वर्मा नाम के यूजर ने पूर्व आईएएस के ट्वीट के जवाब में लिखा, “वोट नहीं वाट लगेगी, अब तेरी नौटंकी नहीं चलेगी। भारतीय जुमला पार्टी से बचकर रहना।” संतोष कुमार नाम के यूजर ने लिखा, “बहरूपिया नौटंकी शुरू कर दिया, मतलब चुनाव घोषित।” बता दें कि पूर्व आईएएस के अलावा सपा नेता आईपी सिंह ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा, “फिक्सचार्ज मीटर के नाम पर योगी सरकार ने घर-घर से चुपके से अरबों रुपये की जबरदस्ती वसूली की। दोगुना बिजली का बिल कर दिया। चार बार बिजली के दाम बढ़ाए। आसुरी शक्तियों से सावधान यूपीवासियों। मुखौटा बदलकर झूठे वादे करके फिर से वोट लेना चाहते हैं।

Related Posts

सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

बुलंदशहर/लखनऊ। बुलंदशहर के पत्रकार और समाजसेवी प्रवेन्द्र लोधी…

Continue reading
अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी