अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में अब अयोध्या बार एसोसिएशन की एंट्री हो गई है, अयोध्या बार एसोसिएशन ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय को तीन दिनों के भीतर अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा और किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
दरअसल, अयोध्या बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं की बैठक में एक बड़ा ऐलान किया है. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा है कि चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय को राम नगरी छोड़नी होगी। अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ता ने कहा कि चम्पत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। अधिवक्ता ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर वे राम नगरी नहीं छोड़ते हैं तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा, किसी को अयोध्या मे आने नहीं दिया जाएगा।
आरोपियों का पक्ष रखने वाले वकील को भरना होगा जुर्माना
अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा है कि, “कोई भी वकील आरोपियों का पक्ष नहीं रखेगा. अगर कोई वकील उनका पक्ष रखता है, तो उसे एसोसिएशन के योगदान कोष में प्रति नाम 5 लाख रुपये जमा करने होंगे, चंपत राय, गोपाल राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए CrPC की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।








