कुशवार में किसान संघर्ष समिति की 343वीं किसान पंचायत संपन्न

अघोषित आपातकाल से मुक्ति के लिए देश किसान आंदोलन की ओर देख रहा है

प्रश्न करिए, तर्क करिए, जवाब लेने के लिए आंदोलन कीजिए : डॉ. सुनीलम

रीवा। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता एड. शिव सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कुशवार में किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम की उपस्थिति में मणिरंजन सिंह की अध्यक्षता में 343वीं किसान पंचायत संपन्न हुई। किसान पंचायत में भारत–अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, सभी फसलों पर सी-2+50% के आधार पर एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों की संपूर्ण कर्ज़मुक्ति, बिजली संशोधन विधेयक एवं बीज विधेयक-2025 को वापस लेने, कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने, किसानों को आवश्यकतानुसार खाद, बीज एवं डीजल उपलब्ध कराने, फार्मर आईडी संबंधी समस्याओं का समाधान तथा छुट्टा पशुओं से होने वाले फसल नुकसान की भरपाई फसल बीमा योजना के माध्यम से किए जाने सहित स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान पंचायत को रामजीत सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल, अभय राज सिंह, सीताराम (सरपंच), भोले सिंह (पूर्व सैनिक), चेतराज सिंह, किसान सभा के रामनरेश सिंह, रामनारायण सिंह (सरपंच) तथा अनिल मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामपाल सिंह ने किया। किसान पंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. सुनीलम ने आपातकाल के 51 वर्ष बाद देश में अघोषित आपातकाल पर बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकारें सवाल करने वालों, तर्क करने वालों और विरोध करने वालों को देशद्रोही मानने लगी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हो रही तकनीकी प्रगति का लाभ यदि किसानों को मिला होता तथा किसानों को उचित मूल्य मिला होता तो किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

डॉ सुनीलम ने कहा कि इमरजेंसी के 51 वर्ष बाद भी तानाशाही, सांप्रदायिक और कॉर्पोरेट मुखी राज्य दमन के माध्यम से जन आंदोलन को कुचला जा रहा है। डॉ सुनीलम ने कहा कि वर्तमान दौर में देश तानाशाही से छुटकारे के लिए किसानों की ओर देख रहा है। उन्होंने 28 जुलाई को नई दिल्ली में एसकेएम का अखिल भारतीय सम्मेलन और 29 जुलाई को एसकेएम और सीटीयू के राष्ट्रीय मजदूर-किसान सम्मेलन, भारत-अमरीका कृषि समझौते का देश में व्यापक विरोध की तैयारी तथा भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में 10 अगस्त को व्यापक प्रतिरोध करने की किसानों से अपील की। किसान पंचायत के दौरान किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष फ़ौजी यदुवंश प्रताप की अनुशंसा पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखू, प्रदेश सचिव संतकुमार पटेल द्वारा रामपाल सिंह को रीवा जिला उपाध्यक्ष, चक्रधर सिंह को सेमरिया ब्लॉक संयोजक, रावेंद्र सिंह को सेमरिया महासचिव, केदार सिंह को कुशवार ग्राम अध्यक्ष, चेतराज सिंह को महासचिव कुशवार, राम नारायण सिंह लाला को कुसवार ग्राम उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • Related Posts

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारत के किसी न किसी राज्य में लगातार…

    Continue reading
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

    • By TN15
    • September 1, 2026
      यौन उत्पीड़न न्यायपालिका का ‘डर्टी सीक्रेट’, सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील बोलीं- कई महिला जज शिकार, कोई नहीं बोलता

    बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज

    • By TN15
    • September 1, 2026
    बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज

    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘बुर्के में महिलाएं आती हैं और बच्चे चोरी हो जाते हैं’, मुंबई के सरकारी अस्पताल में विवाद

    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    • By TN15
    • September 1, 2026
    शहबाज के सामने आतंकवाद पर बरसे PM मोदी, ‘टेरर फंडिंग को खत्म करना होगा’  

    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    • By TN15
    • September 1, 2026
    किसी अपने के दिल में बने रहना जरूरी है 

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार