SC-ST नहीं हैं तो भी मिलेगा फायदा, जानिए जनरल छात्रों के लिए सरकारी स्कॉलरशिप

अगर आप जनरल कैटेगरी से आते हैं और पढ़ाई के लिए पैसों की जरूरत है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अकसर ये माना जाता है कि सरकारी स्कॉलरशिप का लाभ केवल रिजर्व्ड कैटेगरी के छात्रों को मिलता है। मगर ऐसा नहीं है, जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को भी सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है।

सरकार की तरफ से चलाई जा रहीं योजनाओं के तहत छात्रों को हर साल 12 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये या उससे अधिक की आर्थिक सहायता मिलती है। अधिकांश स्कालरशिप के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जाता है।

 

 

सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप सबसे लोकप्रिय योजना

 

जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए सबसे चर्चित योजनाओं में से एक है सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलता है जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया हो।

इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र का 12वीं में टॉप 20 प्रतिशत (80th Percentile) में होना जरूरी है। साथ ही परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन करने वाले छात्र की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस योजना के तहत कॉलेज के पहले तीन वर्षों तक 12,000 रुपये प्रतिवर्ष और चौथे तथा पांचवें वर्ष में 20,000 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता दी जाती है।
 

 

बेटियों के लिए AICTE प्रगति स्कॉलरशिप

 

 

इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए AICTE की प्रगति स्कॉलरशिप एक बड़ा सहारा है। यह योजना उन छात्राओं के लिए है जो AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान में डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर रही हैं।

योजना के तहत छात्राओं को सालाना 50,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है. इस राशि का उपयोग फीस, किताबें, लैपटॉप और अन्य शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

 

 

साइंस छात्रों को मिल सकती है 80,000 की स्कॉलरशिप

 

 

साइंस सब्जेक्ट में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए INSPIRE स्कॉलरशिप योजना उपलब्ध है. यह योजना विज्ञान और शोध के क्षेत्र में प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जाती है. 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले या JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को हर साल 80,000 रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। इसके अलावा उन्हें मेंटरशिप और रिसर्च से जुड़ी सुविधाएं भी मिलती हैं।

  • Related Posts

    सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    यह अत्यंत खेद का विषय है कि सूरजमल…

    Continue reading
    ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
    • TN15TN15
    • July 25, 2026

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

    • By TN15
    • August 10, 2026
    झारखंड सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज, विधानसभा की ओर जा रहे थे स्टूडेंट्स

    ‘भले ही गोली मार दें…’ वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘भले ही गोली मार दें…’ वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान

    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    • By TN15
    • August 10, 2026
    1942 से लेकर आज तक दिल्ली के सोशलिस्टों की ‌ 9 अगस्त को भागीदारी का इतिहास!

    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    • By TN15
    • August 10, 2026
    84 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी ने करो या मरो का नारा दिया था

    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    • By TN15
    • August 10, 2026
    किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन

    • By TN15
    • August 10, 2026
    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन