झारखंड में 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या 33 प्रतिशत बढ़ी

रांची । झारखंड देश के उन 8 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा है। बुधवार को राज्य में 3553 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 10,990 हो गए हैं। महज 24 घंटे के अंतराल में मरीजों की संख्या में 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है । सबसे ज्यादा संक्रमित रांची में हैं। यह देश के उन 28 शहरों में है, जहां पॉजिटिविटी रेट सबसे ज्यादा है।

रांची में बुधवार को 1316 संक्रमित पाए गए। यहां कुल एक्टिव मामले 4628 हैं। आंकड़े बताते हैं कि रांची में 5 दिनों में ही संक्रमित मरीजों की संख्या चौगुनी हो गई है। बीते 1 जनवरी को यहां एक्टिव मामलों की संख्या 1277 थी। रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद में संक्रमण की दर काफी ज्यादा है। बुधवार को जमशेदपुर में 658 और धनबाद में 223 कोरोना संक्रमित पाए गए।

राज्य में मरीजों की वृद्धि की रफ्तार राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। पिछले 7 दिनों में देश में संक्रमण की वृद्धि दर 0.06 रही, जबकि इसके मुकाबले झारखंड में संक्रमण की दर 0.30 दर्ज की गई है।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन 8 राज्यों की स्थिति पर सबसे ज्यादा चिंता जताई है, उनमें झारखंड भी शामिल है।

राज्य के सरकारी दफ्तरों में भी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जा रहे हैं। बुधवार को रांची के एसएसपी के आवासीय कार्यालय में 37 कर्मी एक साथ संक्रमित पाए गए। रिम्स नसिर्ंग कॉलेज में 51 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राज्य सचिवालय में भी संक्रमितों की संख्या लगभग 80 पहुंच गई है। राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में संक्रमित डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की संख्या 60 से ज्यादा है।

इस बीच राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ चलाने का निर्देश जारी किया है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी