ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से तृणमूल कांग्रेस में आईं सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने टीएमसी भी छोड़ दी है। सुष्मिता देव को ममता का करीबी माना जाता था। ये भी जानकारी सामने आई है कि सुष्मिता देव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात भी की है, जिसके बाद ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इतना ही नहीं बीजेपी उन्हें असम से राज्यसभा भी भेज सकती है।

 

2014 में सिलचर से चुनी गई थीं सांसद

सुष्मिता देव असम के सिलचर की रहने वाली हैं। वह 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर सिलचर से सांसद चुनी गई थीं। इसके अलावा कांग्रेस ने उन्हें महिला कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया था। सुष्मिता पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता संतोष मोहन देव की बेटी हैं।

 

 

ममता बनर्जी ने भेजा था राज्यसभा

 

 

साल 2021 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में शामिल हो गईं, जिसके बाद ममता बनर्जी ने एक महीने बाद ही उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। वह संसद की कई प्रमुख समितियों में भी शामिल थीं और महिलाओं के मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात रखती थीं।

 

 

बंगाल में हार के बाद बिखरी TMC

 

 

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी बिखर गई है। पहले टीएमसी के 58 विधायक बागी हो गए और उन्होंने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष रितब्रता बनर्जी को बनवाया। उसके बाद टीएमसी के करीब 20 लोकसभा सांसदों का एक गुट अलग हो गया. उन सांसदों ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर मीटिंग की, जिसमें बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।
 

शुखेंदु शेखर रॉय ने दिया था इस्तीफा

 

 

उसके बाद राज्यसभा में भी टीएमसी में टूट होने लगी. शुखेंदु शेखर रॉय ने पहले राज्यसभा से इस्तीफा दिया। उन्होंने टीएमसी छोड़ते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के बारे में खुलकर बोलने के बाद उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया था। रॉय ने बंगाल में टीएमसी की हार पर कहा कि आरजी कर के मुद्दे को लेकर तो नाराज की थी ही, लेकिन उसके अलावा भी कई सारे मुद्दे थे जिसको लेकर के जनता के दिल में गुस्सा था और वह जब आरजी कर हुआ उसके बाद सामने आया।

 

TMC के राज्यसभा में कितने सांसद?

 

शुखेंदु शेखर के बाद अब सुष्मिता देव ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। वह टीएमसी की दूसरी राज्यसभा सांसद हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ी है। बता दें कि टीएमसी के राज्यसभा में 13 सांसद थे, जिनमें से दो का इस्तीफा हो चुका है, अब सिर्फ 11 सांसद बचे हैं।

  • Related Posts

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे…

    Continue reading
    पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?