कर्नाटक में शराब पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

दावणगेरे | कर्नाटक पुलिस ने दावणगेरे जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और दूसरे की तलाश कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला को कोल्डड्रिंक बताकर शराब पिलाई और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला अपनी बहन और मां के साथ रह रही है।

आरोपी व्यक्ति मैसूरहल्ली निवासी प्रभु और कुंडवाड़ा गांव निवासी किरण कुमार हैं। आरोपी महिला को अपने खेत में ले गया और वहां उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दावणगेरे के पुलिस अधीक्षक सिबी ऋष्यंत ने कहा कि घटना 3 जनवरी को दर्ज की गई थी। दावणगेरे ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक आरोपी किरण कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला का अस्पताल में इलाज कराया गया है। एसपी ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की हालत खराब है। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को घटना के कई गवाह मिले हैं। आगे की जांच जारी है।

Related Posts

कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में…

Continue reading
के अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘सभी को लगता है कि वो विजय की तरह…’

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

  • By TN15
  • June 7, 2026
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

  • By TN15
  • June 7, 2026
उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

  • By TN15
  • June 7, 2026
शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

  • By TN15
  • June 6, 2026
अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

  • By TN15
  • June 6, 2026
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

  • By TN15
  • June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’