जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार

जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार,
खतरे में ‘सौरभ’ दिखे, जाना सागर पार॥

लहरों का प्रहार है, उठता बारंबार,
डगमग करती नाव में, टूटे हर आधार।
दिशा सभी है धुंधली, और है अंधकार—
जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥

मंझधारों के बीच में, बढ़ता है संहार,
डूबे सपनों की यहाँ, होती है पुकार।
साहस की पतवार ही, दे सकती उद्धार—
जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥

जब-जब हिम्मत टूटती, मन होता लाचार,
विश्वासों की डोर से, जुड़ता फिर संसार।
सत्य दीप बन जल उठे, मिटे हर अंधकार—
जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥

जागो हे नाविक जरा, पहचानो मंझधार,
सही दिशा में मोड़ दो, जीवन की पतवार।
तभी सुरक्षित हो सके, ये जीवन विस्तार—
जर्जर कश्ती हो गई, अंधे खेवनहार॥

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश