नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

बिहार में सियासत बदली तो अब नीतीश कुमार का सोशल मीडिया का बायो भी बदल गया है. नीतीश कुमार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना बायो बदल दिया. उन्होंने अब पूर्व मुख्यमंत्री- बिहार, सांसद- राज्य सभा और अध्यक्ष- जेडीयू लिखा है. सीएम रहते हुए उन्होंने अपने बायो में Chief Minister of Bihar, India लिखा हुआ था. 14 अप्रैल 2026 को नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके बाद बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी को अपना पहला सीएम मिला है.

10 अप्रैल 2026 को नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी. अपने सियासी करियर में पहली बार नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बने हैं. 24 मार्च 2026 को वो फिर से जेडीयू के अध्यक्ष चुने गए. एक्स पर नीतीश कुमार के कुल 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बदला अपना प्रोफाइल बायो

नीतीश मॉडल पर ही चलेगी नई सरकार- विजय कुमार चौधरी

सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू के विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई सरकार जो बनी है, वह नीतीश मॉडल पर ही चलेगी और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगी. पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही आज ये पद मिल रहा है. जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हम लोगों ने ईमानदारी से बिहार की सेवा की, वैसे ही हम आगे बढ़ेंगे.

‘एक आंख से सुख के आंसू, दूसरे से…’, जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?

‘नीतीश कुमार दूसरा नहीं हो सकता’

उन्होंने कहा, आने वाले समय में नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार को एक मॉडल की तरह बढ़ाया है, उसी रास्ते पर नई सरकार भी आगे बढ़ेगी. जो उनके रास्ते हैं, उनके कार्यक्रम हैं, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है, उसी पर चलना हम लोगों का काम है.उन्होंने नीतीश मॉडल और बीजेपी मॉडल चलने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसमें फर्क नहीं है. अभी तक जो नीतीश मॉडल था, उसमें बीजेपी भी थी. इसलिए फर्क नहीं है. बिहार का मॉडल है, जिसमें बीजेपी भी है, जेडीयू भी है और अन्य तीन दल भी हैं. वही मॉडल चलेगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूसरा नहीं हो सकता है. उनकी जो सोच थी, उनके जो काम करने का तरीका था, वह अद्भुत था. हम लोग उनके साथ रहकर उनसे सीखा है. उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास के लिए नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उसी पर हम आगे बढ़ेंगे. इसलिए कोई कन्फ्यूजन नहीं है. इसके अलावा जेडीयू के नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर