सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद ईरान के ऑयल रिफाइनरी पर बड़ा अटैक !

न्यूज एजेंसी एपी ने ईरानी मीडिया के सरकारी टेलीविजन का हवाला देते हुए बताया कि यह हमला सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटो बाद हुआ है। अमेरिका के सशर्त सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटों बाद ईरान के लावन आइलैंड में पहला बड़ा हमला हुआ है। यह हमला लाइन आईलैंड पर एक ऑयल रिफाइनरी में बुधवार की सुबह हुआ है। न्यूज एजेंसी एपी ने ईरानी मीडिया के सरकारी टेलीविजन का हवाला देते हुए बताया कि यह हमला सीजफायर की घोषणा के कुछ ही घंटो बाद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हमला लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे हुआ है. सरकारी टेलीविजन ने बताया कि फायर फाइटर मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं। इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। ईरान के अधिकारियों की मानें तो अब तक यह जानकारी नहीं मिली है कि रिफाइनरी पर हमला करने के लिए कौन जिम्मेदार है. हमला सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में अन्य किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।

 

ईरान के लिए क्यों जरूरी है लावन आईलैंड

 

ईरान का लावन द्वीप फारस की खाड़ी में मौजूद स्ट्रैटेजिक रूप से महत्वपूर्ण आईलैंड है. यह लगभग 78 वर्ग किमी में फैला हुआ है. इसके अलावा लावन से ईरान बड़ी मात्रा में कच्चा तेल निर्यात करता है. यह एक कच्चे तेल निर्यात का टर्मिनल है. यहां बड़ी मात्रा में तेल रिफाइन किया जाता है. इसके अलावा यहां लावन का गैस एरिया भी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से यह करीबन 450 से 500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। पिछले चालीस दिन से चल रहे इस युद्ध को लेकर अमेरिका ने सशर्त सीजफायर की घोषणा की है. दोनों ही पक्षों ईरान और अमेरिका ने एक दूसरे पर अगले दो हफ्ता हमला न करने को लेकर शांति समझौता किया है।

  • Related Posts

    US-Pakistan Relations: ‘मजबूत पाकिस्तान अमेरिका के लिए…’, ट्रंप की दूत नताली ने क्या कहा, चौड़ी हो गई शहबाज शरीफ की छाती

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान…

    Continue reading
    मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड

    पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    • By TN15
    • June 8, 2026
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    जाति का खात्मा  : क्यों और कैसे

    • By TN15
    • June 8, 2026
    जाति का खात्मा  : क्यों और कैसे

    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    • By TN15
    • June 8, 2026
    मोदी जी यह कैसी सादगी ? लंदन में कानून मंत्री घुमा रहे 75 जजों को!

    महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026 का महाराष्ट्र के दलितों पर संभावित प्रभाव

    • By TN15
    • June 8, 2026
    महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026 का महाराष्ट्र के दलितों पर संभावित प्रभाव

    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    आर्यावर्त रवा राजपूत एकता सेवा समिति की बैठक 

    ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा